सिरसागंज: गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से गूंजा नगर सिरसागंज, ढोल-नगाड़ों के साथ धूमधाम से निकली विसर्जन यात्रा
फिरोजाबाद के सिरसागंज नगर के थाना रोड स्थित शिव मंदिर प्रांगण में चल रहे श्री गणेश महोत्सव का बुधवार को श्रद्धा और उल्लास के साथ समापन हुआ। पूजा-अर्चना के बाद गणेश प्रतिमा को ढोल-नगाड़ों और बैंड बाजों के साथ भव्य नगर भ्रमण कराया गया। विसर्जन यात्रा में बड़ी संख्या में महिला, पुरुष और युवा श्रद्धालु शामिल हुए। भक्तों ने अबीर-गुलाल उड़ाकर जमकर नृत्य किया।