पचपहाड़: मिश्रोली में महुड़िया टोल प्लाजा के पास एक व्यक्ति का मिला शव, मची खलबली
मिश्रोली में महूड़िया टोल प्लाजा के पास झाड़ियों में शव मिलने से खलबली मच गई, पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। मृतक की पहचान भीम सिंह के रूप में की गई, जहां शव के पास ही बाइक भी पड़ी हुई मिली। जिस पर पुलिस स्टाफ द्वारा शव को भवानीमंडी मोर्चरी में रखवाया जहां मृतक का पीएम करवाया जा रहा है। मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है, मामले में जांच जारी है।