पचपहाड़: भवानीमंडी में दर्जनों लोगों ने दो युवकों को रोककर की मारपीट, दोनों युवक गंभीर रूप से हुए घायल
भवानीमंडी के गरीब नवाज कॉलोनी में दो युवकों से दर्जनों लोगों ने रोककर धारदार हथियार चाकू, लकड़ी, पाइप से मारपीट की, जिसमें दोनों युवक घायल हो गए, जिन्हे उपचार के लिए चिकित्सालय ले जाया गया, पुलिस ने पीड़ित की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। युवक फैजान ने बताया कि वह अपने दोस्त सरफराज के साथ बाइक से जा रहा था तभी दर्जनों लोगों ने रोककर मारपीट की।