पचपहाड़: पचपहाड़ में पत्नी से अवैध संबंध के शक में पति ने किया पड़ोसी पर तलवार से हमला, दो सगे भाई व मां घायल
पचपहाड़ मे दो सगे भाइयों ने अपने पड़ोस मे रह रहे एक परिवार पर तलवार से हमला कर उन्हें गंभीर घायल कर दिया। घायलों को भवानीमंडी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद दो सगे भाइयों एवं उनकी मां को झालावाड़ रेफर कर दिया गया। पचपहाड़ निवासी युवक ने सीएचसी पर दर्ज रिपोर्ट मे बताया कि उनके बीच शक को लेकर पुरानी रंजिश चली आ रही थी।