पचपहाड़: भवानीमंडी में भवानीश्वर महादेव की निकाली शाही सवारी, झांकियां रही आकर्षण का केंद्र
भवानीमंडी मे सावन की आखिरी सोमवार को भवानीश्वर महादेव नगरभ्रमण पर निकले जहां श्रद्धालुओ द्वारा उनका जोरदार स्वागत किया गया। शाही सवारी गाजे बाजे, झांकियों के साथ नगर भ्रमण के लिए राजसी शाही ठाठ-बात से निकली। महादेव की पालकी का जगह-जगह पुष्पवर्षा व आरती कर स्वागत किया गया सवारी में 2दर्जन झांकियां उज्जैन के महादेव मंडली, वीर हनुमान महादेव आकर्षण का केंद्र रहे