पचपहाड़: भवानीमंडी में राजस्थान नर्सिंग संयुक्त संघर्ष समिति ने किया प्रदर्शन, कोलकाता व उत्तराखंड मामले में न्याय की मांग की
भवानीमंडी में राजस्थान नर्सिंग संयुक्त संघर्ष समिति द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर काली पट्टी बांधकर बैठक आयोजित कर विरोध प्रदर्शन किया, कोलकाता व उत्तराखंड प्रकरण में न्याय की मांग की है। राजस्थान नर्सिंग संयुक्त संघर्ष समिति द्वारा केंद्र व राज्य सरकार से पीड़ितों को न्याय दिलाने व मेडिकल स्टाफ की सुरक्षा के लिए कड़े नियम बनाने की मांग की गई।