पचपहाड़: भवानीमंडी मे एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने मारपीट के विरोध में किया प्रदर्शन, थानाधिकारी को बर्खास्त करने की मांग की
भवानीमंडी में एबीवीपी ने परिषद के कार्यकर्ताओं से थानाधिकारी द्वारा विगत रात्रि को की गई मारपीट के विरोध में प्रदर्शन कर थानाधिकारी को बर्खास्त करने की मांग को लेकर पुलिस उपाधीक्षक को ज्ञापन सौंपा। मामले में शीघ्र कार्यवाही नहीं करने पर जिला व प्रदेश स्तर पर उग्र आंदोलन के चेतावनी दी। दोनों कार्यकर्ता बीमार रिश्तेदार को हॉस्पिटल में दिखाकर वापस घर जा रहे थे।