औषधि निरीक्षक डॉ आकांक्षा गरुड ने किया मेडिकल स्टोरों का औचक निरीक्षण
तीन फर्मों को नोटिस, दो फर्मों का लाइसेंस निरस्त
नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन भोपाल, कलेक्टर भिण्ड एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी भिण्ड के निर्देशानुसार औषधि निरीक्षक डॉ आकांक्षा गरुड़ द्वारा भिण्ड स्थित दीप मेडिकल स्टोर, बालाजी मेडिकल स्टोर, न्यू भगवान मेडिकल स्टोर, न्यू कृष्णा मेडिकल स्टोर, अजय मेडिकल स्टोर, राघव मेडिकल स्टोर, दीपक मेडिकोस, एवं न्यू स्मार्ट मेडिकल स्टोर, तथा अटेर रोड क्षेत्र में स्थित शालिनी मेडिकल एजेंसी, बांके बिहारी मेडिकल स्टोर, गिर्राज जी मेडिकल स्टोर, ओम शिव मेडिकल स्टोर, शालिनी मेडिकल स्टोर, अनाया मेडिकल स्टोर, दीपक मेडिकल स्टोर, सहित दर्जन भर मेडिकल स्टोरों की सघन जाँच कर लाइसेंस चेक किए गये एवं फार्मसिस्ट की जानकारी ली गयी।
निरीक्षण के दौरान अजय मेडिकल स्टोर एवं राघव मेडिकल स्टोर पर रजिस्टर्ड फार्मासिस्ट नहीं उपस्थित पाए गए, जिस सम्बन्ध में उनको नोटिस जारी किया गया एवं न्यू कृष्णा मेडिकल स्टोर दुकान को दवाओं की खरीदी बिक्री की जानकारी तीन दिवस के भीतर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए। समयावधि में जानकारी नहीं प्रस्तुत करने पर नियमानुसार आगामी कार्यवाही सुनिश्चित की जावेगी। साथ ही सौरभ ट्रेडर्स एवं स्वागत ट्रेडर्स भिण्ड के लाइसेंस को तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया गया है। इन फर्मों से किसी भी प्रकार का औषधियों का क्रय विक्रय पूर्णतः प्रतिबंधित होगा।
उक्त निरीक्षण का उद्देश्य मेडिकल स्टोरों के भौतिक सत्यापन कर उचित स्थान पर लाइसेंस का प्रदर्शन, दुकानों पर फार्मसिस्ट की उपलब्धता, दुकानों की साफ सफाई, एक्सपाइरी दवाओं के लिए उचित व्यवस्था, स्टॉक रजिस्टर, फ्रिज में संधारित की जाने वाली औषधियों का रख रखाव, बिना पंजीकृत चिकित्सक के पर्चे के शेड्यूल औषधियों का विक्रय नहीं किए जाने एवं औषधियों के क्रय विक्रय अभिलेख का संधारण नियमानुसार रखने संबंधी दिशा निर्देश दिए। अन्यथा की दशा में नियमानुसार कार्यवाही प्रस्तावित की जावेगी जिसके लिए सम्बंधित फर्म स्वयं जिम्मेदार होंगी।
#CMMadhyaPradesh
#JansamparkMP
Directorate of Health Services, Madhya Pradesh
#भिण्ड
#Bhind
19 views | Bhind, Madhya Pradesh | Oct 14, 2026