थाना देहात की त्वरित कार्रवाई से बड़ा हादसा होने से बचा
समय पर पहुँचकर आग पर पाया काबू, जान-माल की सुरक्षा की
भिण्ड। दिनांक 21/11/26 को भारोली तिराहा स्थित ग्रांड होटल के पास एक हलवाई की दुकान के तलघर में अचानक आग लगने की सूचना प्राप्त हुई। बताया गया कि दुकान संचालक जलती हुई गैस चालू छोड़कर दुकान में ताला लगाकर चला गया था, जिससे आग के विकराल रूप लेने एवं बड़े हादसे की आशंका उत्पन्न हो गई थी।
सूचना प्राप्त होते ही थाना देहात पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुँची। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए दुकान का ताला तोड़ा तथा तत्काल अग्निशामक यंत्रों की सहायता से आग बुझाकर उस पर काबू पाया।
पुलिस टीम की समय पर की गई त्वरित कार्रवाई से आग को फैलने से रोक लिया गया तथा संभावित बड़े हादसे को टालते हुए जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित की गई।
उक्त सराहनीय एवं साहसिक कार्रवाई में एसआई अजय यादव, गुरदास ,ताराचंद, फिरोज, आशीष, प्रदीप यादव,अमानत ख़ान , दिलीप शाक्य, दिलीप जाटव ,आज़ाद ख़ान सहित थाना देहात के पुलिस स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
थाना देहात पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से एक संभावित बड़ी दुर्घटना को समय रहते टाल दिया गया।