गिधौर: लक्ष्मीपुर में 15 भूमिहीन परिवारों को मिला भूमि पर्चा
Gidhaur, Jamui | Aug 17, 2026 आजादी के जश्न के अवसर पर लक्ष्मीपुर प्रखंड में 15 भूमिहीन परिवारों को भूमि पर्चा वितरित किया गया। डीएम नवीन के निर्देश पर सीओ रविकांत ने बीडीओ प्रेम प्रकाश की उपस्थिति में 13 पंचायतों से चयनित लाभुकों को पर्चा सौंपा। सीओ ने सोमवार को 5 बजे बताया कि कोई भी पात्र भूमिहीन परिवार योजना से वंचित नहीं रहेगा।