नबीनगर: तेतरिया मोड़ से पुलिस ने शराब के नशे में दो लोगों को किया गिरफ्तार
नबीनगर थाना के पुलिस ने थाना क्षेत्र के तेतरिया मोड़ से शराब के नशे में दो लोगों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार लोगों में एनटीपीसी खैरा थाना के खदहा निवासी मनोज कुमार और नबीनगर थाना क्षेत्र के बाघाडाबर निवासी मोहन पासवान है. थानाध्यक्ष मनोज कुमार पांडे ने मंगलवार की दोपहर 3 बजे जानकारी दी है. बताया कि उक्त दोनों को शराब पीने की पुष्टि हुई है.