नबीनगर: सोन नदी दियरा क्षेत्र से पुलिस ने 150 लीटर महुआ शराब की बरामदगी की, 5000 लीटर जावा महुआ व 5 क्विंटल गुड़ किया विनिष्ट
नवीनगर थाना की पुलिस में थाना क्षेत्र के सोन नदी दिराज क्षेत्र से 150 लीटर महुआ शराब बरामद की है वहीं मौके पर 5000 लीटर जावा महुआ व 5 क्विंटल गुड को विनिष्ट किया है. थानाध्यक्ष मनोज कुमार पांडे ने रविवार की दोपहर 3:00 बजे जानकारी दी है. बताया कि इस मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है.