नबीनगर: बुधन बीघा गांव से पुलिस ने 48 बोतल बीयर और 24 बोतल अंग्रेजी शराब की बरामदगी की, शराब धंधेबाज फरार
टंडवा थाना की पुलिस ने थाना क्षेत्र के बुधन बीघा गांव से 48 बोतल बीयर व 24 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद किया है. वैसे यह कार्रवाई गुड्डू कुमार यादव के घर की गई है. थानाध्यक्ष रामजी प्रसाद ने शनिवार की शाम 4 बजे बताया कि पुलिस की भनक लगते ही शराब धंधेबाज भागने में सफल रहा. गुड्डू कुमार यादव पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.