नबीनगर: बाघी गांव से पुलिस ने शराब के नशे में एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार
नबीनगर थाना की पुलिस ने थाना क्षेत्र के बाघी गांव से शराब के नशे में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार व्यक्ति उसी गांव निवासी दीपक ठाकुर है. थानाध्यक्ष मनोज कुमार पांडे ने रविवार की दोपहर 3:00 बजे जानकारी दी है. बताया कि उक्त व्यक्ति शराब के नशे में हंगामा कर रहा था. जिसे गिरफ्तार कर थाना लाया गया. जहां मशीन से जांच के बाद शराब पीने की पुष्टि हुई.