सारण जिले में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तत्परता एवं मुस्तैदी के साथ राहत एवं बचाव कार्य में जुटा हुआ है। जिलाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक स्वयं प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचकर स्थिति का जायजा ले रहे हैं, स्थानीय लोगों से संवाद कर उन्हें सुरक्षित स्थानों पर जाने एवं प्रशासन का सहयोग करने की अपील कर रहे हैं। साथ ही मौके पर मौजूद पदाधिकारियों एवं बचाव दलों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जा रहे हैं।
प्रशासन की प्राथमिकता प्रत्येक प्रभावित व्यक्ति की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। NDRF, SDRF, प्रशासनिक एवं स्वास्थ्य विभाग की टीमें लगातार राहत एवं बचाव कार्य में लगी हुई हैं। प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के साथ-साथ सामुदायिक रसोई के माध्यम से भोजन, मेडिकल सुविधा एवं आवश्यक राहत सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है। जिला प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है और आवश्यकता के अनुसार राहत एवं बचाव कार्य को और तेज किया जा रहा है।
Saharsa, Bihar | Oct 1, 2026