Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
अमित_शाह
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
indradevjimix
सहरसा में बाढ़ में डूबे घर, व्यवस्था भी डूबी! सुबह 10 बजे से रातभर प्लास्टिक के इंतजार में बैठे रहे बाढ़ पीड़ित, सरकारी अधिकारियों पर नहीं पड़ा कोई प्रभाव
Kahara, Saharsa
| Oct 1, 2026
MORE NEWS
‘10 बजे आएंगे… जो करना है कर लो’, BPSC शिक्षक के कथित जवाब से ग्रामीण नाराज
Kahara, Saharsa | Oct 1, 2026
सिक्सलेन पुल पर ट्रक ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, 16 साल के किशोर की मौत, साथी गंभीर....see more
Kahara, Saharsa | Oct 1, 2026
सारण जिले में बाढ़ की स्थिति को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद, राहत एवं बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी ================== सारण, 01 अक्टूबर 2026 ================== जिले में लगातार हो रही वर्षा एवं तटबंध टूटने के कारण उत्पन्न बाढ़ की स्थिति को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क एवं मुस्तैद है। प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्य युद्धस्तर पर चलाया जा रहा है। जिला प्रशासन की पूरी टीम कल रात से ही लगातार राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हुई है। मकेर प्रखंड में दो स्थानों पर तटबंध टूटने के कारण बड़ी मात्रा में पानी का फैलाव हुआ है, जिससे मकेर प्रखंड की सभी पंचायतें तथा अमनौर प्रखंड की कुछ पंचायतें प्रभावित हुई हैं। वहीं, पानी का तेज बहाव परसा प्रखंड की ओर भी हो रहा है। बाढ़ के पानी के कारण NH-722 पर आवागमन एवं संपर्कता भी कुछ स्थानों पर प्रभावित हुई है। जिला प्रशासन द्वारा प्रभावित क्षेत्रों में NDRF की दो टीमों तथा SDRF की एक टीम को राहत एवं बचाव कार्य में लगाया गया है। प्रभावित पंचायतों से लोगों को तेजी से सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है। स्थिति को देखते हुए SDRF की एक अतिरिक्त टीम, जिसमें लगभग 40 सदस्य शामिल हैं, को भी राहत एवं बचाव कार्य के लिए लगाया गया है। इसी प्रकार पानापुर प्रखंड में भी एक स्थान पर तटबंध टूटने के कारण बाढ़ का पानी तेजी से फैल रहा है। यहां भी प्रशासन द्वारा लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने का कार्य लगातार किया जा रहा है। पानापुर प्रखंड में राहत एवं बचाव कार्य को और प्रभावी बनाने के लिए SDRF की दो टीमें पहुंच चुकी हैं। सामुदायिक रसोई के माध्यम से उपलब्ध कराया जा रहा भोजन बाढ़ प्रभावित लोगों को भोजन उपलब्ध कराने के लिए जिला प्रशासन द्वारा विभिन्न स्थानों पर सामुदायिक रसोई (Community Kitchen) संचालित की जा रही है। कल शाम से ही सामुदायिक रसोई के माध्यम से प्रभावित लोगों को भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है तथा आज भी यह व्यवस्था लगातार जारी है। जिले के सभी प्रखंडों में सामुदायिक रसोई प्रारंभ कर दी गई है। कल पूरे जिले में 14 स्थानों पर सामुदायिक रसोई संचालित की गई थी। आज आवश्यकता एवं प्रभावित क्षेत्रों के अनुसार सामुदायिक रसोई की संख्या और बढ़ाई जा रही है। पंचायत एवं आवश्यकता वाले अन्य स्तरों पर भी सामुदायिक रसोई की व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है, ताकि किसी भी प्रभावित व्यक्ति को भोजन की समस्या न हो। मेडिकल टीम एवं राहत सामग्री की व्यवस्था बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में मेडिकल टीमों को भी लगातार सक्रिय रखा गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीमें प्रभावित लोगों को आवश्यक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए लगातार कार्य कर रही हैं। मकेर प्रखंड में जहां तटबंध टूटने के कारण क्षेत्र प्रभावित हुआ है, वहां जरूरतमंद परिवारों के बीच पॉलिथीन शीट का वितरण कल किया गया है। आवश्यकता अनुसार अन्य पंचायतों में भी किया जाएगा। साथ ही प्रभावित पशुपालकों को आवश्यकतानुसार पशु चारा भी उपलब्ध कराया जा रहा है। जिला प्रशासन की अपील जिला प्रशासन द्वारा जिलेवासियों से अपील की गई है कि बाढ़ की स्थिति को देखते हुए सभी लोग प्रशासन का सहयोग करें। प्रभावित क्षेत्रों में अनावश्यक रूप से पानी में जाने से बचें तथा प्रशासन एवं बचाव दल द्वारा सुरक्षित स्थानों पर जाने के निर्देश दिए जाने पर तत्काल सहयोग करें। जिला प्रशासन द्वारा सभी प्रभावित क्षेत्रों में स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। NDRF, SDRF, प्रशासनिक एवं स्वास्थ्य विभाग की टीमें लगातार क्षेत्र में सक्रिय हैं तथा लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने, भोजन उपलब्ध कराने एवं आवश्यक राहत सामग्री उपलब्ध कराने का कार्य निरंतर जारी है। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि प्रभावित लोगों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और राहत एवं बचाव कार्य में किसी भी प्रकार की कमी नहीं होने दी जाएगी।
Saharsa, Bihar | Oct 1, 2026
सारण जिले में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तत्परता एवं मुस्तैदी के साथ राहत एवं बचाव कार्य में जुटा हुआ है। जिलाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक स्वयं प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचकर स्थिति का जायजा ले रहे हैं, स्थानीय लोगों से संवाद कर उन्हें सुरक्षित स्थानों पर जाने एवं प्रशासन का सहयोग करने की अपील कर रहे हैं। साथ ही मौके पर मौजूद पदाधिकारियों एवं बचाव दलों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जा रहे हैं। प्रशासन की प्राथमिकता प्रत्येक प्रभावित व्यक्ति की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। NDRF, SDRF, प्रशासनिक एवं स्वास्थ्य विभाग की टीमें लगातार राहत एवं बचाव कार्य में लगी हुई हैं। प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के साथ-साथ सामुदायिक रसोई के माध्यम से भोजन, मेडिकल सुविधा एवं आवश्यक राहत सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है। जिला प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है और आवश्यकता के अनुसार राहत एवं बचाव कार्य को और तेज किया जा रहा है।
Saharsa, Bihar | Oct 1, 2026
बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सतत निगरानी के साथ राहत एवं बचाव कार्य जारी सारण जिले के बाढ़ प्रभावित प्रखंडों में जिला प्रशासन द्वारा स्थिति पर लगातार कड़ी निगरानी एवं चौकसी रखी जा रही है। सभी संबंधित पदाधिकारी एवं टीमें क्षेत्र में सक्रिय रहकर स्थिति का लगातार अनुश्रवण कर रहे हैं तथा आवश्यकता के अनुरूप तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। माइकिंग के माध्यम से लगातार लोगों को सचेत एवं जागरूक किया जा रहा है। जलस्तर एवं स्थानीय परिस्थितियों को देखते हुए लोगों को आवश्यक सावधानियों की जानकारी दी जा रही है तथा सुरक्षित स्थानों पर जाने की आवश्यकता होने पर समय पर सूचना उपलब्ध कराई जा रही है। आवश्यकता के अनुसार लोगों को सुरक्षित स्थानों पर इवेक्युएट भी किया जा रहा है। प्रभावित परिवारों को आवश्यक राहत सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है। सुरक्षित आवागमन एवं निकासी के लिए नावों का परिचालन किया जा रहा है। प्रभावित क्षेत्रों में कम्युनिटी किचन का संचालन, मेडिकल कैंपों के माध्यम से चिकित्सा सुविधा तथा मवेशियों के उपचार के लिए पशु चिकित्सा व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। जिला प्रशासन द्वारा आमजन से अपील की गई है कि पैनिक न करें और अफवाहों पर ध्यान न दें। प्रशासन द्वारा आवश्यक राहत, बचाव एवं सुरक्षा की व्यवस्था की गई है। लोग प्रशासन द्वारा जारी सूचनाओं का पालन करें, प्रशासन का सहयोग करें तथा उपलब्ध कराई जा रही राहत एवं अन्य सुविधाओं का लाभ लें। संकट की इस घड़ी में जिला प्रशासन प्रभावित लोगों के साथ पूरी तरह खड़ा है। लोगों की सुरक्षा एवं उन्हें हर संभव राहत उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए सभी संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी लगातार तत्परता से कार्य कर रहे हैं।
Saharsa, Bihar | Oct 1, 2026
📍डीएम के आदेश बाद भी मंदिर के सामने से नहीं हटा ट्रांसफार्मर, दुर्गापूजा में बड़े हादसे की आशंका..see more ◆अफसरों की लापरवाही: सावन में ही डीएम दीपेश कुमार ने दिया था 1 महीने में शिफ्टिंग का अल्टीमेटम, बिजली विभाग बेफिक्र, पूजा पंडाल का काम शुरू, मंदिर के ठीक सामने जर्जर ट्रांसफार्मर से मंडराया जान-माल का जोखिम। 👇 सिमरी बख्तियारपुर: दुर्गापूजा का त्योहार सिर पर है और नगर परिषद क्षेत्र के मुख्य बाजार स्थित प्रसिद्ध बड़ी दुर्गा मंदिर में तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। मंदिर के आगे पूजा पंडाल का निर्माण कार्य शुरू हो चुका है, लेकिन बिजली विभाग की प्रशासनिक बेरुखी श्रद्धालुओं की जान पर भारी पड़ सकती है। सावन महीने में जिलाधिकारी (डीएम) दीपेश कुमार द्वारा दिया गया सख्त आदेश दो महीने बीत जाने के बाद भी कागजों से बाहर नहीं निकल सका है। मंदिर के ठीक सामने खड़ा खतरनाक ट्रांसफार्मर आज भी हादसों को न्योता दे रहा है। सावन में मटेश्वर धाम की बैठक में मिला था अल्टीमेटम करीब दो महीने पहले सावन माह की शुरुआत में मटेश्वर धाम में हुई समीक्षा बैठक के दौरान डीएम दीपेश कुमार ने बिजली विभाग के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया था कि बड़ी दुर्गा मंदिर के सामने लगे ट्रांसफार्मर को एक महीने के भीतर दूसरे स्थान पर शिफ्ट किया जाए। डीएम के कड़े रुख के बाद बिजली विभाग ने गुदरी हाट स्थित काली मंदिर के पास नए ट्रांसफार्मर के लिए थोड़ा-बहुत काम शुरू कर खानापूर्ति जरूर की, लेकिन उसके बाद मामला ठंडे बस्ते में डाल दिया गया। श्रद्धालुओं की सुरक्षा राम भरोसे दुर्गापूजा के दौरान सिमरीबख्तियारपुर शहर ही नहीं, बल्कि आसपास के दर्जनों गांवों से हजारों की संख्या में श्रद्धालु माँ दुर्गा के दर्शन के लिए बड़ी दुर्गा मंदिर पहुँचते हैं। मंदिर के ठीक सामने पंडाल बनने के कारण सड़क पहले से ही संकरी हो जाती है। ऐसे में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बीच जलता हुआ या स्पार्क करता ट्रांसफार्मर किसी बड़े हादसे का कारण बन सकता है। स्थानीय लोगों में आक्रोश, जल्द शिफ्टिंग की मांग स्थानीय निवासियों और पूजा समिति के सदस्यों ने बिजली विभाग के प्रति गहरा आक्रोश जताया है। लोगों का कहना है कि यदि पूजा शुरू होने से पहले ट्रांसफार्मर को नए स्थान पर शिफ्ट नहीं किया गया, तो न केवल आवागमन बाधित होगा, बल्कि सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चरमरा जाएगी। श्रद्धालुओं ने बिजली विभाग से मांग की है कि डीएम के आदेश का पालन करते हुए बिना किसी और देरी के ट्रांसफार्मर को तुरंत हटाया जाए। Saharsa Police Saharsa District Administration Digp Saharsa Sanjay Kumar Singh Police Kumar Ashish IPS बाबा मटेश्वरधाम सहरसा
Kahara, Saharsa | Oct 1, 2026
उच्च शिक्षा को नई दिशा देने की पहल. मेनहा में डिग्री कॉलेज खोलने की मांग को लेकर शिक्षा मंत्री से मिले विधायक डॉ. गौतम कृष्ण।
Kahara, Saharsa | Oct 1, 2026
सहरसा मे बाढ़ पीड़ितों से ये कैसा सलूक? एक प्लास्टिक के लिए सुबह 10 बजे बुलाया, रातभर बैठाया खाने तक की व्यवस्था नहीं......see more
Kahara, Saharsa | Oct 1, 2026