कुर्था: बिथरा सेनानी डैम में डूबे 14 वर्षीय किशोर का शव बरामद, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
Kurtha, Arwal | Sep 9, 2026 मानिकपुर थाना क्षेत्र के छतोई गांव स्थित बिथरा सेनानी डैम में डूबे 14 वर्षीय किशोर शिवम कुमार का शव बुधवार सुबह एसडीआरएफ की टीम ने बरामद कर लिया। शिवम, हुलास नारायण वर्मा का पुत्र था। मंगलवार को चार किशोर डैम में नहाने गए थे, जहां तीन गहरे पानी में चले गए। स्थानीय लोगों ने दो को बचा लिया, जबकि शिवम लापता हो गया था।