फरसगांव: फरसगांव के CTO कॉलोनी में छत से गिरने से युवक की मौत, निर्माण कार्य के दौरान हुआ हादसा, फरसगांव पुलिस ने किया मर्ग कायम
फरसगांव थाना क्षेत्र के भण्डारवण्डी निवासी 30 वर्षीय एसराम नेताम की बुधवार को फरसगांव नगर के सीटीओ परिसर में घनस्याम सेन के निर्माणाधीन मकान की छत से गिरने से मौत हो गई। घायल अवस्था में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। फरसगांव पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।