आगर: 01 अप्रैल से संपदा 2.0 के माध्यम से होगा ई-पंजीयन और ई-स्टाम्पिंग का कार्य, कलेक्टर ने दी जानकारी
नए वित्तीय वर्ष में 01 अप्रैल, 2025 से अब ई-पंजीयन एवं ई-स्टाम्पिंग का कार्य उन्नयित संस्करण संपदा 2.0 के माध्यम से ही किया जा सकेगा। समस्त सेवा प्रदाताओं को संपदा-1 में उपलब्ध लिमिट का उपयोग भी 31 मार्च, 2025 तक करना होगा। यह लिमिट संपदा-2 में स्थानांतरित नहीं हो सकेगी।