आगर: कमल कुंडी आगर में आयोजित 7 दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का हुआ समापन
कमल कुंडी आगर पर जारी श्रीमद भागवत कथा के सातवें दिन समापन हुआ। यहां कथावाचक विजय जी महाराज ने शनिवार दोपहर 3 बजे उपस्थित श्रोताओं को सुदामा की कथा सुनाई और भगवान श्री कृष्ण के देवलोक गमन की कथा से साथ सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का समापन किया। समापन के बाद यहां महाप्रसादी का आयोजन हुआ जिसमें उपस्थित सभी लोगों ने महाप्रसादी ग्रहण की।