टाटीझरिया: टाटीझरिया के बंशी में हाथियों ने 10 एकड़ लीज की खेती की तबाह; टमाटर-खीरा रौंदा, बोरिंग और उपकरण किए नष्ट
टाटीझरिया। बंशी में हाथियों ने 10 एकड़ लीज की खेती की तबाह; टमाटर-खीरा रौंदा, बोरिंग और उपकरण किए नष्ट। पढ़ाई के बाद टटगांवा के युवा किसानों ने कर्ज लेकर बोई थी उम्मीदें, गजराजों के तांडव ने फेरा पानी। पढ़ाई-लिखाई के बाद भी जब रोजगार नहीं मिला, तो कर्ज लेकर खेती का रास्ता चुना... उम्मीद थी कि पसीने की बूंदों से तकदीर बदलेगी, लेकिन गजराजों ने बर्बाद कर दिया।