भिनाय: पत्नी का भरण-पोषण नहीं करने पर चापानेरी निवासी पति को हुई जेल, एडवोकेट डॉ. मनोज आहूजा ने की पैरवी, जेल भेजने के आदेश
Bhinay, Ajmer | Apr 25, 2025 अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट संख्या दो हिरल मीणा ने शुक्रवार दोपहर बाद 3 बजे पत्नी के भरण पोषण की राशि नहीं देने पर आरोपी पति भंवर लाल पुत्र लादू राम जाट निवासी चापानेरी को जेल भेजने के आदेश दिए।परिवादिया सरोज के अधिवक्ता डॉ.मनोज आहूजा ने बताया कि आरोपी ने पत्नी का परित्याग कर रखा।भरण पोषण की प्रति माह राशि जमा नहीं कराने पर जेल भेजने के आदेश दिए।