भिनाय: गुढ़ा खुर्द में रात्रि चौपाल का आयोजन, 48 परिवाद हुए प्राप्त, 7 प्रकरण का मौके पर किया निस्तारण
Bhinay, Ajmer | Apr 23, 2025 गुढ़ा खुर्द में ग्राम पंचायत स्तरीय रात्रि चौपाल का आयोजन बुधवार को रात करीब 8 बजे तक हुआ।उपखंड़ अधिकारी सुनील कुमार झिगोनिया ने रात्रि चौपाल में गुढ़ा खुर्द के आम नागरिकों की समस्या सुनी।रात्रि चौपाल में कुल 48 प्रकरण दर्ज किए गए।जिनमें से 7 प्रकरण का मौके पर निस्तारण किया गया।अधिकारियों को त्वरित राहत प्रदान कराने के लिए निर्देशित किया।