भिनाय: देवलिया कला स्थित रघुनाथ मंदिर में 2 दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम हुआ सम्पन्न, उमड़ा जन सैलाब
Bhinay, Ajmer | Apr 21, 2025 रघुनाथ मंदिर देवलिया कला में दो दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम सोमवार शाम 5 बजे तक विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम सम्पन्न हुए।श्री राम व शिव दरबार की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा धूमधाम से सम्पन्न हुई।प्राण प्रतिष्ठा से एक दिन पूर्व गाजे-बाजे के साथ भव्य कलश व शोभायात्रा देवलिया कलां में निकाली गई।151 कलशों को महिलाओ ने अपने सिर पर रखकर कलश व शोभायात्रा निकाली।