भिनाय: बूबकिया गांव में अंतिम संस्कार के दौरान मधुमक्खियों ने किया हमला, 12 लोग हुए घायल, मची अफरा-तफरी
Bhinay, Ajmer | Apr 19, 2025 बूबकिया गांव में शनिवार को अंतिम संस्कार के दौरान मधुमक्खियों ने करीब 20 जनो पर हमला कर दिया।हमले में 12 लोग घायल हो गए।सभी को भिनाय के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद शनिवार दोपहर बाद 3 बजे 12 लोगो को घर भेज दिया गया।अफरा-तफरी का माहौल हो गया।ग्रामीण शव को मौके पर ही छोड़कर भाग गए।करीब तीन घंटे बाद शव का अंतिम संस्कार किया।