भिनाय: देवलिया कला के पास चापानेरी रोड पर तेज रफ्तार बाइक की डंपर से टक्कर, हादसे में एक की मौत और एक गंभीर घायल
Bhinay, Ajmer | Apr 22, 2025 भिनाय थाना क्षेत्र के देवलिया में चापानेरी रोड़ पर मंगलवार को सुबह करीब 9 बजे रोंग साइड में चल रही एक तेज रफ्तार बाइक डंपर से टक्करा गई।हादसे में गुलाबपुरा निवासी एक पुरुष की मौत हो गई वहीं एक पुरुष गंभीर रूप से घायल हो गया।जिसको 108 एम्बुलेंस से बिजयनगर उपजिला अस्पताल पहुंचाया गया।वहीं मृतक के शव को अस्पताल की मोर्चारी में रखवाया है।