बांका: बांका के गोलाहु गांव के युवक का अजीतनगर हाट के पास से बाइक हुई चोरी, थाना में दिया आवेदन
Banka, Banka | May 20, 2024 बांका जिले के अजीतनगर हाट के पास से बाइक चोरी का मामला सामने आया है। बांका थाना क्षेत्र के गोलाहु गांव निवासी सन्नी कुमार यादव ने पुलिस को दिए आवेदन में कहा है कि वह अपने बाइक से अजीतनगर हाट सामग्री खरीदने के लिए गया हुआ था। इस दौरान बाइक को सड़क किनारे लगा दिया और हाट के अंदर सामग्री खरीदने के लिए चला गया। इस दौरान बाइक की चोरी हो गई।