बांका: बंधुडीह गांव में पति के प्रताड़ना से तंग महिला पहुंची थाना, पुलिस से शिकायत कर लगाई न्याय की गुहार
Banka, Banka | May 19, 2024 बंधुडीह गांव में पति के प्रताड़ना से तंग होकर महिला जूली देवी अपने ही पिता खड़गधारी यादव के साथ थाना पहुंची। जहां पुलिस से अपने ही पति प्रिंस यादव के विरुद्ध शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है। महिला जूली देवी का आरोप है उसके पति बराबर मायके से कभी अनाज कभी पैसा कभी मवेशी लाने का दबाव डालते हैं। कई बार वह ऐसा कर भी चुके हैं। अब विरोध करने पर मारपीट करते हैं।