बांका: महेशाडीह गांव से 2 दिन पूर्व लापता हुए युवक की मंदार पहाड़ पर शव हुआ बरामद,प्रेम प्रसंग में युवक की गई है हत्या
Banka, Banka | May 20, 2024 बांका थाना क्षेत्र के महेशाडीह गांव से 2 दिन पूर्व लापता हुए युवक की मंदार पहाड़ पर पुलिस ने शव बरामद किया है। मृतक युवक की पहचान महेशाडीह निवासी सुनील कुमार के रूप में हुई है। मृतक युवक पिछले दो दिनों से लापता था। पुलिस ने इस मामले में गांव के ही महिला रूबी देवी को गिरफ्तार किया था। जिसके लोकेशन पर पुलिस ने युवक का शव मंदार पहाड़ से बरामद किया है।