बांका: बांका जिले भर में भूमि विवाद को अंचल प्रशासन नही कर रहा समाधान, पुलिस के लिए जी का जंजाल बना भूमि विवाद
Banka, Banka | May 19, 2024 बांका जिले भर में भूमि विवाद का अंचल प्रशासन समाधान नहीं कर रहा है। जिसके कारण पुलिस के लिए भूमि विवाद का मामला जी का जंजाल बनता जा रहा है। प्रत्येक शनिवार को जिले भर के थाना में भूमि विवाद का निपटारा करने के लिए जनता दरबार का आयोजन किया जाता है। बाबजुद समस्या का समाधान नही हो रहा है। जिससे पुलिस पदाधिकारी के लिए भूमि विवाद सिर दर्दी बनता जा रहा है।