बांका: वज्रपात की चपेट में आने से लोहटनियाँ गांव में 8 वर्षीय बच्ची की हुई थी मौत, सदर अस्पताल में शव का हुआ पोस्टमार्टम
Banka, Banka | May 20, 2024 सुईया थाना क्षेत्र के लोहटनियाँ गांव में 19 मई की शाम को वज्रपात की चपेट में आने से एक 8 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई थी। मृतक बच्ची की पहचान राजेश यादव की पुत्री छोटी कुमारी के रूप में हुई पुलिस ने सोमवार को पोस्टमार्टम के लिए शव को सदर अस्पताल भेज दिया, जहां सदर अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया।