कटिहार: बैगना से स्मैक के साथ दो तस्करों को किया गया गिरफ्तार, नगर थाना अध्यक्ष ने दी जानकारी
शनिवार के दोपहर 3 बजे नगर थाना पुलिस ने स्मैक के साथ दो तस्कर को गिरफ्तार किया है। उक्त बातों की जानकारी नगर थाना अध्यक्ष सुमन कुमार सिंह ने दी है। उन्होंने बताया कि बैंगना की तरफ नगर थाना पुलिस के द्वारा गश्ती की जा रही थी। इसी दौरान एक बाइक पर दो सवार लोगों को पुलिस ने रोका और उसकी तलाशी लेने पर 11.54 ग्राम स्मैक बरामद किया गया।