कटिहार: बड़ीचातर गांव में जमीनी विवाद को लेकर शख्स ने मां और बहन को मारपीट कर किया घायल, सदर अस्पताल में इलाज जारी
शनिवार की दोपहर 1 बजे दो महिला को घायल अवस्था में इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था जो मारपीट में घायल हो गया था। घटना के बारे में डोमनी खातून ने बताया कि उनकी बेटी सन्नी खातून को उन्होंने एक कट्ठा जमीन दिया था। इसी जमीन को लेकर उनके पुत्र विवाद कर रहा है। उनका पुत्र उसे जमीन को अपने नाम पर करना चाह रहा है।