कटिहार: खेरिया पुल के पास ट्रक की चपेट में आने से दो बाइक सवारों की मौत, परिजनों में कोहराम
शनिवार की सुबह 5 बजे ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई। मृतक रामकुमार जयनगर का निवासी है। जबकि शंकर साहनी हवाई अड्डा लीची बगान का निवासी है। दोनों मृतक रिश्ते में समधि है और जड़ी बूटी लाने के लिए गेड़ाबाड़ी जा रहे थे। इसी दौरान यह हादसा हुआ और दोनों की मौत हो गई। वहीं पुलिस के द्वारा शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया।