कटिहार: कोलासी में ट्रक की चपेट में आने से ई-रिक्शा चालक गंभीर रूप से घायल, सदर अस्पताल में इलाज जारी
शनिवार की दोपहर 12 बजे एक व्यक्ति को घायल अवस्था में सदर अस्पताल इलाज के लिए भर्ती कराया गया था जो सड़क हादसे में घायल हुए थे। घटना के बारे में घायल टेटना पासवान ने बताया कि वह ई रिक्शा लेकर कोलासी गए थे। सवारी छोड़कर वापस आ रहे थे इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही ट्रक ने उन्हें सामने से टक्कर मार दी। जिससे वह घायल हो गए। घायल का इलाज सदर अस्पताल में जारी है।