कटिहार: सदर अस्पताल में बिजली गुल, अंधेरे में मरीजों का इलाज
शनिवार सुबह 10 बजे से ही सदर अस्पताल में लाइट नहीं है। अंधेरे में मरीज रहने को मजबूर है। लाइट नहीं रहने के कारण पीने की पानी और शौचालय में पानी की काफी किल्लत हो गई है। बता दे की अस्पताल में जनरेटर की सुविधा है। लेकिन लाइट जाने के बाद जनरेटर को नहीं चलाया जाता है। लाइट नहीं रहने के कारण चिकित्सक को मरीज का इलाज करने में काफी परेशानी हो रही थी।