गुना नगर: मोहनपुर में जमीन विवाद में बड़े भाई ने छोटे भाई पर कुल्हाड़ी से किया हमला, जिला अस्पताल में भर्ती
गुना जिले के कुंभराज थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मोहनपुर में जमीन विवाद ने हिंसक रूप ले लिया जब बड़े भाई ने छोटे भाई पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। इस हमले में घायल हुए छोटे भाई मुरारी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।