गुना नगर: जयस्तम्भ चौराहे पर काँग्रेस नेता राहुल गांधी का विहिप-बजरंगदल और भाजपा ने जलाया पुतला
गुना लोकसभा की कार्यवाही के दौरान विपक्ष के नेता राहुल गांधी के बयान पर जमकर बवाल मच गया है। सोमवार को दिए गए उनके बयान को हिंदू विरोधी बताते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं ने विरोध जताया। सोशल मीडिया पर विवाद बढ़ने के साथ ही जमीनी स्तर पर भी इसका विरोध शुरू हो गया।