गुना नगर: गुना में गायों की परेशानी को लेकर गौ सेवकों ने कैंट गौशाला से शहर में निकाली बाइक रैली, कलेक्टर को दिया ज्ञापन
गुना में गौ सेवकों ने बाइक रैली निकालकर कैंट गौशाला में गायों की उचित व्यवस्था करने की मांग पर कलेक्टर को ज्ञापन दिया है। गो सेवक मोनू ओझा ने बताया, केंट गौशाला का संचालन नगर पालिका करती है। बारिश में गायों को बैठने भूसा पानी की व्यवस्था नहीं है। बीमार गायों को कुत्ते नोचते है। सड़कों पर भी गए बेसहारा घूम रही है। गायो की गौशाला में उचित व्यवस्था की जाए।