गुना नगर: कपासी गांव में एक महिला को भू-दान में मिली भूमि को वन विभाग बता रहा वन भूमि, पीड़ित ने कलेक्टर से की शिकायत
गुना की बमोरी तहसील के कपासी गांव में फरियादी महिला मांगी बाई पत्नी मोहन सहरिया ने 2 जुलाई को वन विभाग की कलेक्टर से शिकायत की है। पीड़ित ने कलेक्टर को बताया, दो हेक्टेयर भूमि भू-दान में मिली थी। 50 वर्षों से इस पर खेती करके परिवार का पालन पोषण होता है। अचानक अब वन विभाग इस भूमि को वन भूमि बता कर हटा रहा है। कलेक्टर से शिकायत कर सीमांकन की मांग की है।