गुना नगर: विहिप बजरंग दल ने भगवान शिव और हिंदुओं का अपमान करने के राहुल गांधी पर लगाए आरोप, जयस्तंभ चौराहे पर पुतला किया दहन
गुना में जयस्तंभ चौराहे पर विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल ने 2 जुलाई की शाम को कांग्रेस नेता, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का पुतला दहन किया है। विभाग मंत्री सुरेश शर्मा ने कहा, राहुल गांधी ने हिंदुओं और भगवान शिव का त्रिशूल वाला फोटो दिखाकर अपमान किया है। वही राहुल गांधी का पुतला जलाकर विरोध प्रदर्शन किया गया। और नारेबाजी कर अपनी मांगे भी रखी गई।