फुलेरा मु. सांभर: ग्राम पंचायत गुढ़ा बैरसल की सिरोहियो की ढाणी स्थित बाजरे के खेत में सड़ा-गला शव मिलने से इलाके में फैली सनसनी
ग्राम पंचायत गुढ़ा बैरसल की सिरोहियों की ढाणी स्थित एक बाजरें के खेत में सड़ा-गला शव मिलने के आसपास के इलाके में सनसनी फ़ैल गई। खेत में शव मिलने की सूचना किसान ने मौजमाबाद थाना पुलिस व सरपंच गोपाल लाल कुमावत भी मौके पर पहुंचे। वहीं पुलिस ने मौके पर शव शिनाख्त के लिए एफएसएल टीम को भी मौके बुलाया,वही पुलिस ने आसपास के इलाके में रहने वाले लोगों से पूछताछ की।