चंदौली: अपर पुलिस महानिदेशक वाराणसी जोन पियूष मोर्डिया ने पुलिस लाइन का किया निरीक्षण
मंगलवार शाम अपर पुलिस महानिदेशक वाराणसी जोन पियूष मोर्डीया द्वारा पुलिस लाइन का निरीक्षण किया गया। निरीक्षक के उपरांत गोष्ठी का आयोजन कर थानों पर लंबित विवेचनाओं का जल्द निस्तारण के साथ वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी, गैंगस्टर की कार्रवाई, गैंगस्टर एक्ट के अंतर्गत संपत्ति जब्तिकरण, मिशन शक्ति अभियान के तहत जागरूकता आदि के बारे में निर्देशित किया गया।