चंदौली: तेंदुहान के समीप दो बाइकों की आपस में हुई टक्कर, पिता-पुत्र सहित तीन लोग गंभीर घायल
सैयदराजा थाना क्षेत्र के तेंदुहान समीप सोमवार शाम दो बाइकों की आपस में टक्कर हो गई, जिसमें बाइक सवार तीन व्यक्तियों की हालत गंभीर बताई जा रही है। सैयदराजा थाना क्षेत्र के नेवादा गांव का रहने वाला दुद्धी सागर 47 वर्ष बाइक से जा रहा था कि सामने से आ रहे बाइक सवार फेसुड़ा निवासी सुभाष व उनके पुत्र संतोष गुप्ता की बाइक से टक्कर हो गई, घायल तीनों इलाजरत है।