चंदौली: सवैया पट्टीदारी समीप हाईवे पर सड़क हादसे में चाचा की मौत, इलाज के दौरान भतीजे की भी हुई मौत
सैयदराजा थाना क्षेत्र के सवैया पट्टीदारी समीप हाईवे पर अज्ञात ट्रक ने बाइक सवार नौशाद अंसारी तथा उनके भतीजे शहरे आलम को टक्कर मार दी। घायल चाचा-भतीजे को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया था। यहां चाचा को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया था। घायल भतीजे को जिला अस्पताल से वाराणसी भेजा गया था, जहां भतीजे की भी मौत हो गई। खबर लगते ही पूरा गांव गमगीन हो गया।