चंदौली: नेवादा में राशन दुकान पर दबंगों का हमला, तीन युवकों ने दुकानदार को पीटा, सरकारी गेहूं लूटने का आरोप, पुलिस जांच शुरू
जनपद के सैयदराजा थाना क्षेत्र के नेवादा में एक सरकारी राशन दुकान पर दबंगों द्वारा लूट की घटना सामने आई है। दुकानदार विजय कुमार राशन वितरण कर रहे थे, इसी दौरान तीन युवक मोटरसाइकिल से दुकान पर पहुंचे। युवकों ने विजय कुमार के साथ मारपीट की इसके बाद तीन बोरी गेहूं लेकर फरार हो गए। सोमवार शाम थानाध्यक्ष विंदेश्वरी प्रसाद पांडे ने बताया कि कार्रवाई की जाएगी।