चंदौली: जेठमलपुर समीप अंडर पास के नीचे अनियंत्रित होकर पलटी डंपर, चालक की जान बाल-बाल बची
चंदौली जनपद के सैयदराजा थाना क्षेत्र के जेठमलपुर समीप मंगलवार दोपहर एक डंपर अनियंत्रित होकर पलट गई। राहत की बात यह रही कि चालक बाल-बाल बच गया है। स्थानीय लोगों के अनुसार डंपर चालक तेज रफ्तार में डंपर चला रहा था। अचानक अंडर पास से तेज रफ्तार में मुड़ने की कोशिश में पलट गया। मौके पर मौजूद लोगों ने चालक को केबिन से निकाला, चालक सुरक्षित है।