अररिया: झमटा में कपड़ा सुखाने के दौरान एक महिला को बिजली का करंट लगने से हुई अचेत, इलाज जारी
Araria, Araria | Feb 12, 2025 सदर प्रखंड क्षेत्र के झमटा वार्ड संख्या 03 में कपड़ा सुखाने के दौरान एक महिला को बिजली करंट लगने से अचेत हो गई. जिसे परिजनों के द्वारा आनन-फानन में बुधवार को शाम 4 बजे के करीब सदर अस्पताल अररिया लाया गया. जहां चिकित्सक के देखरेख में महिला का इलाज किया जा रहा है. वहीं महिला महरूम वसीम की पत्नी तरतीबा बताई जा रही है.