अररिया: काशी बाड़ी सीमरीया पंचायत में अनियंत्रित चारपहिया एटीएम वाहन ने महिला को मारी टक्कर, हादसे में महिला घायल
Araria, Araria | Feb 12, 2025 जोकीहाट प्रखंड क्षेत्र के काशी बाड़ी सीमरीया पंचायत वार्ड संख्या 08 में एक अनियंत्रित चारपहिया एटीएम वाहन ने महिला को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे महिला गम्भीर रूप से घायल हो गई. जिसे परिजनों के द्वारा आनन-फानन में बुधवार को 3 बजे के करीब सदर अस्पताल अररिया लाया गया. जहां चिकित्सक के देखरेख में घायल महिला का इलाज किया जा रहा है.