अररिया: शिवपुरी से संत शिरोमणि रविदास जी की जयंती पर निकाली गई शोभायात्रा
Araria, Araria | Feb 12, 2025 शहर के शिवपुरी स्थित रविदास कुटी से बुधवार को संत शिरोमणि रविदास जी की जयंती के अवसर पर भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया. यह शोभायात्रा दोपहर 12 बजे के करीब रविदास कुटी से प्रारंभ हुई और शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होते हुए पुनः रविदास कुटी वापस पहुँची.